Compound interest questions in hindi | Compound interest problems | Compound interest problems with solutions
![]() |
Compound interest questions in hindi |
1) रमन ₹ 500 बैंक में जमा करता है। यदि बैंक का वार्षिक दर 4% हो, तो 2 वर्ष में उसे कितना चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा ?
2) वंश 5% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर से ₹ 3000 निवेश करता है। 2 वर्ष बाद उसे कुल कितना ₹ ब्याज स्वरूप मिलेगा ?
Compound interest problems with solutions
3) चानू एक बैंक में प्रत्येक वर्ष के पहली तारिक को ₹ 2000 निवेश करती हैं। यदि बैंक का वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर 5% हो तो चानू का निवेश 2 वर्ष के अंत तक कितना हो जाएगा ?
4) अमित एक सेठ से ₹ 9000 उधार लेता है। सेठ उस पर 5% का वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ता है। दो वर्षो के बाद अमित सेठ को कितनी रक़म वापस करेगा ?
5) बंटी अपने दोस्त से ₹ 20,000 उधार माँगता है, लेकिन उसका दोस्त 10% की वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर की शर्त पर उधार देता है। बंटी 3 वर्ष बाद अपने दोस्त को ब्याज सहित कितना धन वापस करेगा ?
Compound interest questions in hindi
6) यदि किसन सेठ अर्धवार्षिक पर ब्याज देता है। यदि सेठ किसी को 1 वर्ष के लिए ₹ 1000 उधार दे तो एक वर्ष बाद चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा ?
7) चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें , यदि ₹ 10000 को 10% की वार्षिक ब्याज दर पर 3 वर्ष के लिए निवेश किया जाता है ?
8) यदि ब्याज अर्धवार्षिक जुड़ता है और ₹ 5000 को 2 वर्ष के लिए 10% की दर पर निवेश किया जाए तो चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा ?
9) यदि वार्षिक ब्याज की दर 15% हो और ₹ 1000 को तीन वर्षो के लिए निवेश किया जाए, तो चक्रवृद्धि ब्याज निकाले।
Compound interest questions in hindi
10) तीन वर्षो में ₹ 15625 का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, यदि ब्याज की दर 8% हो ?
11) रहीम ₹ 16000 का उधार 9 महीने के लिए लेता है। यदि ब्याज दर 20% हो और ब्याज त्रिमासिक जुड़ता हो, तो चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा ?
12) रणजीत 10% की चक्रीय ब्याज दर पर ₹ 50,000 का उधार सुमित को देता है। सुमित कितने समय बाद उधार चुकाएगा जिससे उसे ₹ 10,500 ब्याज देना पड़े ?
13) ₹ 1000 की धनराशि कितने समय में ₹ 1331 हो जाएगी, यदि ब्याज दर 10% वार्षिक हो और ब्याज चक्रीय रूप से जुड़ती है ?
Compound interest questions in hindi
14) ₹ 800 की रकम को चक्रवृद्धि मिश्रधन ₹ 926.10 होने में कितना समय लगेगा, यदि ब्याज की दर 10% हो और ब्याज अर्धवार्षिक जुड़ती हो ?
15) यदि ब्याज अर्धवार्षिक जुड़ती हो, तो ₹ 8000 की राशि 10% की चक्रीय वृद्धि से बढ़े तो कितने समय में ₹ 9261 हो जाएगा ?
16) ₹ 10000 की राशि 3 वर्षो में चक्रीय ब्याज वृद्धि से ₹ 12250.43 हो जाती है, तो ब्याज की दर ज्ञात करें।
17) ज्ञात कीजिए किस ब्याज दर पर ₹ 2304 की राशि दो वर्ष में ₹ 2500 हो जाएगी, यदि ब्याज चक्रवृद्धि हो ?
Compound interest problems with solutions
18) ब्याज का वार्षिक दर ज्ञात करें, यदि राशि ₹ 221.5 चक्रवृद्धि ब्याज से बढ़ कर दो वर्ष में ₹ 248 हो जाता है ?
19) ₹ 1440 की धनराशि पाँच वर्षो में साधारण ब्याज किसी दर से ₹ 1728 हो जाता है। तो उसी दर से ₹ 8000 की राशि 2 वर्ष बाद चक्रवृद्धि ब्याज कितनी होगी ?
20) किसी धनराशि के 2 वर्ष का साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर ₹ 1 है, यदि ब्याज की दर 4% हो तो वह धनराशि ज्ञात कीजिए ?
इसे भी सॉल्व करें :
- समय और कार्य के प्रश्न और उत्तर
- आयु संबंधी प्रश्न और उत्तर
- प्रतिशत के प्रश्न और उत्तर
- लाभ-हानि के प्रश्न और उत्तर
- औसत के प्रश्न और उत्तर
- साधारण ब्याज के प्रश्न और उत्तर
- चक्रवृद्धि ब्याज के प्रश्न और उत्तर
- रेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न और उत्तर
- साझेदारी के प्रश्न और उत्तर
इसे भी सॉल्व करें :
- घड़ी के प्रश्न
- वर्गीकरण के प्रश्न और उत्तर
- कथन की सत्यता और जाँच
- आयु के प्रश्न और उत्तर
- रक्त सम्बन्ध के प्रश्न
- तार्किक और न्याय के प्रश्न और उत्तर
- मैथेमेटिकल रीजनिंग के प्रश्न और उत्तर
- कोडिंग-डीकोडिंग के प्रश्न और उत्तर
- रीजनिंग प्रश्न मिक्स टॉपिक सेट -1
- रीजनिंग प्रश्न मिक्स टॉपिक सेट -2
Compound interest questions in hindi | Compound interest problems | Compound interest problems with solutions